Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज व करीम सिटी में मना स्वतंत्रता दिवस

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया. प्राचार्य डॉ जितेंद्र ने देश के आजादी के लिये शहीद हुए सभी देश भक्तों की शहादत पर अपने विचार रखे. डॉ जितेंद्र ने आजादी के 77वें साल की सभी को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी. मौके पर समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-incentive-given-to-meritorious-students/">जमशेदपुर

: मेधावी विद्यार्थियों को दी गयी प्रोत्साहन राशि

केसीसी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

[caption id="attachment_732101" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/kcc-hindi_760-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केसीसी में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कृत विद्यार्थी[/caption] स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के हिन्दी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसका विषय "देश की एकता देश की पहचान" रखा गया था. कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सफीउल्लाह अंसारी उपस्थित थे. उक्त विषय पर विचार रखते हुए सफीउल्लाह ने कहा कि हमारे देश की पहचान एकता ही रही है और आज भी देश की एकता ही विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र गुप्ता ने की. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सेमेस्टर-6 की प्रिया दास, द्वितीय पुरस्कार सेमेस्टर 3 की प्रतिभा त्रिपाठी को एवं तृतीय पुरस्कार सेमेस्टर 6 के प्रभात दीक्षित को मिला. कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ फिरोज आलम ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही