Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस एकेडमी में सोल्लास मना स्वतंत्रता दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra ) : देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस आरवीएस अकादमी में सोल्लास  मनाया गया. विद्यालय के प्रबंधक  बिंदा सिंह,  सचिव भरत सिंह,  कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,  कार्यकारी समिति के सदस्य शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य वीशा मोहिन्द्रा, उप प्राचार्य अनीता तिवारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष बिंदा सिंह  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की. इसके साथ ही राष्ट्रगान किया गया. कार्यक्रम में चारों हाउस, रोज, वॉयलेट, सनफ्लावर और एस्टर का शानदार मार्च पास्ट देखने लायक था. देशभक्ति से ओतप्रोत छात्र-छात्राओं ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें स्वतंत्रता की दिशा में हमारे देश की यात्रा का सार दर्शाया गया. स्कूल के चेयरमैन बिंदा सिंह ने अपने विचारो को  छात्रों के साथ साझा करने और देखभाल करने का मूल्य सीखने और अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य चुनने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tricolor-hoisted-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में लहराया तिरंगा 
सचिव भरत सिंह ने बच्चों को अपने अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और भारत का नागरिक होने पर गर्व महसूस करने के लिए प्रेरित किया. कई कार्यक्रमों ने `राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम` थीम के साथ `आजादी का अमृत महोत्सव` के गौरवशाली उत्सव को चिह्नित किया. देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के विजेताओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. इसके बाद छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में जोशीले भाषण दिए. विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी में देशभक्ति की भावना जगा दी. प्रिंसिपल  वीशा मोहिन्द्रा ने प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने वफादारी, सद्भाव और राष्ट्रीयता आदि पर बल दिया. उपप्राचार्या अनिता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत और बच्चों के बीच  मिठाइयों का वितरण कर हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही