Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया. झंडोत्तोलन आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिन्दा सिंह ने किया. इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के सचिव भरत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि हमारे पुरखों ने बड़े संघर्ष के बाद आजादी हासिल की है. इसे सुरक्षित रखने के लिए हमें राष्ट्र को सबल बनाए रखना होगा. भारत तभी सबल होगा जब हम विकास के हर क्षेत्र में सतत् प्रयत्नशील रहे. निदेशक डॉ आरएन गुप्ता ने स्वाधीन भारत के विकास की प्रशंसा करते हुए कहा आज हमारा देश दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हमारा देश इसी तरह प्रगति करता रहे, तभी हम अपने गौरव को अक्षुण्ण रख पायेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-protest-against-llb-sixth-semester-exam/">जमशेदपुर

: एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से हमने विकास किया है लेकिन हमारी युवा पीढ़ी से अपेक्षा है कि गलत संगतियों एवं टेक्नोलॉजी के गलत प्रयोग से बचना चाहिए. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र हिमांशु, अपर्णा एवं अदिति ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये, वही यशवंत एवं खुशी ने स्पीच दिया. मऊ समादर, राखी कुमारी एवं मधु कुमारी ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. मंच संचालन स्वपनिल व श्वेता ने किया. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं शासी निकाय सदस्य शक्ति समेत सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही