Search

 
 
 

जमशेदपुर : निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने बागबेड़ा में किया जनसंपर्क

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने बागबेड़ा स्थित थाना चौक, बड़ौदा घाट,  बागबेड़ा कॉलोनी समेत आसपास के हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सौरभ ने लोगों को बताया कि बाग़बेरा जलापूर्ति योजना में जो पाइप लाइन बिछी है, उसको जस्को से जोड़ा जाएगा. इस समस्या को सुलझाने में सभी राजनीतिक दल विफल रहे हैं. वह बाग़बेड़ा को ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में परिवर्तित कराने की दिशा में भी काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leopard-reached-residential-area-seen-in-kadma-bio-diversity-park/">जमशेदपुर

: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में दिखा
जनसंपर्क के दौरान बागबेड़ा निवासियों ने सौरभ विष्णु को बताया कि बिजली बिल का पे कोड शहरी क्षेत्र का है, जबकि यह ग्रामीण क्षेत्र में आता है. विष्णु ने इसे बदलवाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान सौरभ विष्णु ने कहा कि सत्तापक्ष के दलों के पास नीति, नेता व नियत की भारी कमी है. वे कभी नहीं चाहते हैं कि क्षेत्र में बसे लोगों को मालिकाना हक मिले. वहीं विपक्षी दल सत्ता का सुख पाने की लोलुपता में राजनीति करते हैं. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/un-hopes-on-kejriwals-arrest-everyones-rights-will-be-protected-in-india/">केजरीवाल

की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद, भारत में हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जायेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही