Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इंदरजीत सिंह ने आठवीं बार किया प्लेटलेट्स दान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव इंदरजीत सिंह ने आज ब्लड बैंक में आठवीं बार प्लेटलेट्स दान किया. सोशल मीडिया पर बिष्‍टुपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह के माता को प्लेटलेट्स की जरूरत से जुड़ी पोस्ट देखने के बाद उन्होंने उनसे संपर्क किया तथा प्लेटलेट्स दान की पेशकश की. शैलेन्द्र सिंह की माता चन्द्रकला देवी (69 वर्ष) टीएमएच में एडमिट है. उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत थी. जिससे उनका इलाज सुचारू रूप से चल सके. इंदरजीत सिंह ने तुरंत ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी इंदरजीत सिंह सात बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cat-national-secretary-suresh-sonthalia-urged-for-keeping-gst-on-footwear-at-5-and-amendment-in-bis-standards/">जमशेदपुर:

कैट राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने फुटवियर पर जीएसटी 5% ही रखने और बीआईएस मानकों में संशोधन का किया आग्रह

युवाओं की टीम जरूरतमंदों की करती है मदद

समाजसेवी चंचल भाटिया ने बताया कि उनलोगों ने ऐसे कई नौजवानों को संगठित किया है जो समय समय पर प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते हैं. किसी भी जरूरतमंद के लिये वे और उनकी टीम सेवा के लिये हमेशा तैयार हैं. चंचल भाटिया खुद 13 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. वही इंदरजीत सिंह ने कहा कि समय-समय पर वे और उनके साथी रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करते हैं. कोरोना संक्रमण काल में कई लोगों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी. जिसे टीम से जुड़े युवाओं ने दान कर पूरा किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-8th-april-as-kriti-diwas-the-martyrdom-day-of-mangal-pandey-the-hero-of-manega-sepoy-mutiny/">जमशेदपुर:

8 अप्रैल को “कृति दिवस” के रूप में मनेगा सिपाही विद्रोह के नायक मंगल पांडेय का बलिदान दिवस
[wpdiscuz-feedback id="xavvn99orf" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही