Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंडी प्रत्याशी समीर महंती ने मांगा भाजमो का समर्थन, निर्णय कार्यकर्ताओं के विवेक पर : सरयू राय

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बताया कि इंडी प्रत्याशी समीर महंती ने उनसे मिलकर आसन्न में लोकसभा चुनाव में भाजमो का समर्थन मांगा है. इसके अलावा झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी समर्थन के मसले पर उनसे संपर्क किया है. सरजू राय ने बताया कि समर्थन की घोषणा के बजाय उन्होंने मतदान अथवा समर्थन का निर्णय कार्यकर्ताओं के स्वविवेक पर छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भाजामो को समर्थन करेगा, उनके कार्यकर्ता उसे समर्थन करेंगे. एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनसे कोई समर्थन नहीं मांगा है और अब इसकी उम्मीद भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-modis-400-mark-deflated-bjp-is-a-disguised-party-champai/">गिरिडीह

: मोदी के 400 पार की हवा निकली, भाजपा बहुरूपिया पार्टी- चंपाई

जमशेदपुर से बहरागोड़ा तक कई घरों से बरामद हो सकते हैं नोटों के बंडल

मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के संबंध में पूछने पर विधायक सरयू राय ने कहा कि मंत्री के पीएस, पियून के बयानों के आधार पर ही तो ईडी नया कार्रवाई की होगी. नैतिकता के तौर पर आलमगीर आलम को अब मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इससे संबंध एक सवाल पर विधायक सरयू राय ने कहा कि एकाध को छोड़ कांग्रेस से जुड़े मंत्रियों और जमशेदपुर से लेकर बहरागोड़ा तक कई घरों से नोटों के बंडल बरामद हो सकते हैं. विधायक सरयू राय का इशारा संभवत: जमशेदपुर से बहरागोड़ा तक रहने वाले झारखंड सरकार के मंत्री और विधायकों की ओर था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-should-provide-electricity-directly-to-the-cable-colony-without-noc-saryu-rai/">जमशेदपुर

: एनओसी बगैर केबुल बस्ती में सीधे बिजली दे टाटा स्टील : सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही