Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेमीकंडक्टर निर्माण कार्य से भारत विकास के रास्ते में तेजी से आगे बढ़ेगा : डॉ अमर सिंह

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत में हाल ही में तीन सेमीकंडक्टर चिप निर्माण सुविधाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है. ये तीन सेमीकंडक्टर सुविधाएं गुजरात के धोलेरा व साणंद तथा असम के मोरीगांव में हैं. इस कार्यक्रम के अनुरूप जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को भारत की तकनीक-विकासशील भारत के लिए चिप्स विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा जगत में चिप शिक्षा के महत्व पर चर्चा की. इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए इसके महत्व के बारे में भी अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/tata-steel-uisl-managing-director-ritu-raj-sinha-inaugurates-jharkhands-first-biogas-waste-management-system/">जमशेदपुर

: लौहनगरी के हर घर में बायोगैस कचरा प्रबंधन प्रणाली हो : रितु राज सिन्हा
भौतिकी विभाग के हेड डॉ आरके कर्ण ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ संस्थान की अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं के सहयोग पर जोर दिया. उन्होंने चिप टू स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत ईडीए टूल्स पर यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों को कौशल बढ़ाने की जरूरतों के बारे में भी चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन पीएम उषा एवं  को-ऑर्डिनेटर डॉ स्वाति सोरेन ने किया एवं आयोजन में सराहनीय भूमिका निभायी. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के करीब 85 छात्र छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में सीनेटर ब्रजेश कुमार, डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ प्रभात सिंह, डा संजय नाथ के अलावा कई आवश्यक्ता आधारित शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही