Search

 
 
 

जमशेदपुर: दोमुहानी घाट पर सफाई अभियान से शुरू हुई इंडियन स्वच्छता लीग

 
Jamshesdpur, (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को दोमुहानी घाट से स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई इंडियन स्वच्छता लीग का आगाज किया है. इसके तहत, मरीन ड्राइव के दोमुहानी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें: 1932">https://lagatar.in/what-does-the-former-mp-mla-say-on-the-khatian-based-local-policy-of-1932/">1932

के खतियान आधारित स्थानीय नीति पर क्या कहते हैं पूर्व सांसद-विधायक

कई स्वयंसेवी संस्था के लोग भी शामिल

इस सफाई अभियान में जेएनएसी के कर्मचारियों के साथ ही कई स्वयंसेवी संस्था के लोग भी शामिल थे. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे. सभी ने सफाई अभियान चलाया और दोमुहानी घाट पर कचरा साफ किया.

जुबली पार्क व खरकई सुवर्णरेखा लिंक रोड लिंक रोड पर सेल्फी प्वाइंट

इंडियन स्वच्छता लीग और स्वच्छ अमृत महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए जेएनएसी ने जुबली पार्क और खरकई सुवर्णरेखा लिंक रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाया है. यहां लोग आकर सेल्फी ले सकते हैं. इसके अलावा साकची गोल चक्कर और झंडा चौक पर स्वच्छता महोत्सव और साफ-सफाई से लेकर घरेलू कंपोस्ट बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया. विशेषज्ञों ने लोगों को समझाया कि किस तरह घर के कचरे को घर में ही निस्तारित करना है और कंपोस्ट बनानी है. इसे भी पढ़ें: 7000">https://lagatar.in/company-of-7000-women-mostly-illiterate-year-round-business-30-million/">7000

महिलाओं की कंपनी, अधिकतर निरक्षर, साल भर का व्यवसाय तीन करोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही