Search

जमशेदपुर : बाबा साहेब अंबेडकर की दिन है भारतीय संविधान- सांसद

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती सांसद बिद्युत बरण महतो ने उनके सम्मान में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का हमारा संविधान बाबासाहेब अंबेडकर की देन है. उन्होंने शोषित दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए संविधान में ऐसे अनेक प्रावधान सुनिश्चित किए ताकि समाज में सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले. इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया आज संपूर्ण समाज को बाबा साहब के बताए हुए मार्ग का अनुकरण करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर उन्होंने उनके प्रसिद्ध वाक्य को दोहराया कि - शिक्षित बनो-संगठित हो-संघर्ष करो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-ex-servicemen-council-celebrated-moirang-day/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

उसके पश्चात उन्होंने भुईयाडीह स्थित बाउरी बस्ती में जाकर बच्चों और महिलाओं के बीच में मिठाई का वितरण किया और उन्हें बताया कि आज बाबा साहब की जयंती है और इस जयंती को हमें उल्लास पूर्वक मनाना है. कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह,c दीपू सिंह,अजीत कालिंदी, प्रशांत पोद्दार, संजय रजक, राकेश मुखी, सतीश मुखी, पंकज सिन्हा, प्रकाश करवा, दिलीप पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-celebrated-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar/">आदित्यपुर

: कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp