Search

 
 
 

जमशेदपुर : भारत के युवा वैज्ञानिक गोपाल ने केपीएस के विद्यार्थियों के साथ साझा किए अनुभव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केरला पब्लिक स्कूल(केपीएस) कदमा में बुधवार को भारत के सबसे युवा वैज्ञानिक गोपाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने केपीएस के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों समस्या के समाधान लिए नित नए तरीकों पर विचार करने के साथ ही उस दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित किया. गोपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जब तक लीक हट कर आप सोचना शुरू नही करेंगे तब तक कुछ नया कर पाना संभव नही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-elephant-had-broken-the-house-harelal-mahato-gave-financial-assistance-for-the-repair/">चांडिल

: हाथी ने तोड़ दिए थे मकान, मरम्मत के लिए हरेलाल महतो ने की आर्थिक सहायता
उन्होंने परीक्षा के लिए याद करने के बजाए विज्ञान के ज्ञान पर विश्वास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया. गोपाल ने विद्यार्थियों को किसी विषय पर सोचने के मूल सिद्धांत से संबंध में विस्तार से बताया. उल्लेखनिय है कि 17 की आयु में गोपाल में 11 अविष्कार कर लिए थे. गोपाल को उनके द्वारा किए अविष्कार के लिए नासा से भी प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए है. वर्तमान में गोपाल आईआरएलएक्स24 और पक्फो कंपनी से जुड़े हुए है.इस अवसर पर केपीएस के निदेशक, प्राचार्य स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही