Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोरोना काल में वन्य विभाग की भूमि का धड़ल्ले से हुआ अतिक्रमण, चल रही है कार्रवाई

 
Jamshedpur (SUNIL PANDEY) : कोरोना संक्रमण काल में पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता का अतिक्रमणकारियों ने जमकर फायदा उठाया. वन्य विभाग की शहर व देहात में स्थित भूमि का धड़ल्ले से अतिक्रमण किया गया. विभाग ने वितीय वर्ष 2019-2020 व 2020-2021 में वन्य विभाग की भूमि का अतिक्रमण करने वालों की सूची जारी की है. इसमें वितीय वर्ष 2019-2020 में 14 और वितीय वर्ष 2020-2021 में 47 लोगों ने भूमि का अतिक्रमण कर घर बना लिया है अथवा उसकी घेराबंदी कर ली है. उक्त सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विभाग ने जेपीएलई एक्ट (झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट एक्ट) के तहत कार्रवाई प्रारंभ की है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-commandant-reached-tatanagar-station-by-speak-train/">जमशेदपुर:

स्पीक ट्रेन से आरपीएफ कमांडेंट पहुंचे टाटानगर स्टेशन

अतिक्रमण रोकने में वन्य विभाग विफल

वहीं, कांग्रेस नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता विनय सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी व वन्य विभाग की भूमि का धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है. उक्त अतिक्रमण बगैर विभागीय लोगों की मिलीभगत के संभव नहीं है. मानगो में वन्य विभाग की काफी भूमि अतिक्रमित है. कुछ लोगों ने अतिक्रमित भूमि को दूसरे लोगों को भी बेच दिया है. इसी तरह कई लोगों ने विभाग की जमीन पर कंस्ट्रक्शन कंपनी (गुरमा में प्लॉट संख्या 641 पर पीके कंस्ट्रक्शन) वगैरह खोल ली है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-union-of-kolhan-university-supported-bharat-bandh-rally-taken-out-from-tata-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के छात्रसंघ ने किया भारत बंद का समर्थन, टाटा कॉलेज से निकाली गई रैली

वितीय वर्ष 2019-2020 में 14 ने किया अतिक्रमण

शेसादेव पात्रा (लुआबासा पीएफ), मनोज गुप्ता (घोड़ाबांधा पीएफ), लक्ष्मीनारायण सिंह (बड़ाबांकी आरएफ), पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी (गुरमा आरएफ), अशोक अग्रवाल व प्रवीण कुमार (ग्वालकाटा पीएफ), पवन कुमार (घोड़ाबांधा पीएफ), शंकर महतो (लुआबासा पीएफ), लाल बिहारी महतो (लुआबासा पीएफ), उमेश प्रसाद बर्णवाल, उमाशंकर शुक्ला एवं परमजीत सिंह संधु (मनपीटा पीएफ) और जयराम मिश्रा (मानगो पीएफ) इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/major-accident-averted-in-bokaro-five-bogies-of-goods-train-derailed-in-goods-shed/">बोकारो

में बड़ा हादसा टला, गुड्स शेड में मालगाड़ी की पांच बॉगी हुई डिरेल

वितीय वर्ष 2020-2021 में 47 अतिक्रमणकारी चिन्हित 

मंगल मांझी, चुनाराम मांझी, टीकाराम हांसदा, सुशीला हांसदा व तिलक मांझी (हथियाडीह पीएफ), कामेश्वर पांडे, अलक महतो, लुसी महतो व भिखदर सहिस (धानचट्टानी पीएफ), जयप्रकाश ठाकुर (छोटागोविन्दपुर पीएफ), केएस मिश्रा, दीपांकर घोष, दुर्गा घोष व सिदेश कुमार सिंह (घोड़ाबांधा पीएफ), प्रदीप कुमार अग्रवाल (परासीडूंगरी पीएफ), सावन तियू, लच्छु सवईयां, मोटू पुर्ति, प्रकाश सांडिल, जयप्रकाश पूरण व राकेश सांडिल (धानचट्टानी पीएफ), राणा सिंह सामंद, शोभा हो, रस्का मुंडा, राजन टुडू, जोगा मुंडा व शिव बालक पासवान (धानचट्टानी पीएफ), भुसू गोप (ईदलबेड़ा पीएफ), उत्तम प्रसाद (भिलाई पहाड़ी आरएफ), अनुज सिंह, संजय शर्मा, अशोक वर्मा, संजय शर्मा, कुंअर सिंह, संतोष सिंह व अंजन कौर (छोटा गोविन्दपुर पार्क), गणेश महतो (छोटाबांकी पीएफ), सनातम मांझी व लुथड़ू मांझी (हथियाडीह पीएफ), शिवजी शुक्ला (दाईगुटू पारडीह पीएफ), लखीदास (बीरग्राम पीएफ), सनातन मांझी, हथियाडीह पीएफ व लक्ष्मण लोहार मनपीटा पीएफ). इसे भी पढ़े : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-the-newly-elected-zip-president-and-vice-president-congratulated-the-former-zip-president-on-his-birthday/">पाकुड़

: नव निर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पूर्व जिप अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही