Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में इंडोर गेम्स टूर्नामेंट-2023 का आयोजन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय इंडोर गेम्स टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया है. इस टूर्नामेंट में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चैस तथा कैरम जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इनमें कॉलेज के लगभग 800 छात्र छात्राओं ने भाग लिया. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्वाहन 11:00 बजे कॉलेज के सचिव एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकरिया के हाथों से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों तथा व्यवस्थापको को संबोधित करते हुए अपनी अपार प्रसन्नता और रुचि की अभिव्यक्ति की. उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी के जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व इन खेलों का भी है. क्योंकि इन खेलों का योगदान हमारे जीवन में आनंद, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के रूप में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jpsc-exam-in-june-more-than-100-centers-will-be-built-in-the-city/">जमशेदपुर

: जेपीएससी की परीक्षा जून में, शहर में 100 से अधिक केंद्र बनेंगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KCC-B1.jpg"

alt="" width="600" height="399" /> इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भी व्यवस्थापक शिक्षकों तथा भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और अपनी तरफ से खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि यदि खेल हमारे जीवन में नहीं होते तो हमारा जीवन निस्संदेह बेरंग होकर रह जाता और अब तो इन खेलों का महत्व इतना बढ़ गया है कि हम इन्हें अपने जीवन का एक प्रमुख भाग मानने लगे हैं. आज का टूर्नामेंट सुबह से शाम तक चला. टेनिस से कॉमन रूम बैडमिंटन से कॉलेज का आंगन तथा चेस और कैरम के आयोजन से ऑडिटोरियम में दिनभर चहल-पहल रही. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/good-news-for-candidates-waiting-for-jpsc-vacancy-notification-related-to-vacancy-will-be-released-soon/">रांची:

JPSC की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी, जल्द जारी होगा वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KCC-C1.jpg"

alt="" width="600" height="350" /> इस टूर्नामेंट के कन्वेनर डॉ शाहिद हाश्मी ने अपनी तरफ से प्रसन्नता अभिव्यक्त करते हुए बताया कि कल इन सभी खेलों का सेमीफाइनल तथा फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी शिक्षक डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ आफताब आलम खान, डॉ एमएम नजरी, डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ पी सी बनर्जी, डॉ फिरोज इब्राहिमी, डॉ मोइज अशरफ, डॉ कौसर तस्नीम, बसुंधरा राय, प्रो सानिया तहरीम, फिरोज आलम, जाहिद परवेज, डा शाहबाज अंसारी तथा डॉ उधम सिंह सहित सभी सहयोगी शिक्षकों को धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही