Search

 
 
 

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज में आर्ट्स व कॉमर्स के विद्यार्थियों का इंडक्शन मीटिंग आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज में सोमवार को 11वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नये विद्यार्थियों का इंडक्शन मीटिंग आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विजय कुमार पीयूष और इंटरमीडिएट के इंचार्ज प्रो. डी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा भविष्य को गढ़ने वाला होता है. क्योंकि आप जितने अच्छे से 12वीं की पढ़ाई को पूर्ण करेंगे, आपके करियर की दिशा उसी अनुरूप तय होगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jkm-college-distributed-60-fruit-plants-in-ghutia-village/">घाटशिला

: जेकेएम कॉलेज ने घुटिया गांव में 60 फलदार पौधों का किया वितरण

कॉलेज के अनुशासन से कोई समझौता नहीं

[caption id="attachment_730809" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JSR-ABM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी.[/caption] डी. द्विवेदी ने विद्यार्थियों को कॉलेज के अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करने का पाठ पढ़ाया. नए विद्यार्थियों के लिए 12वीं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. नवनीत कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. नफीसा खातून ने की. कार्यक्रम में प्रो. प्रकाश कौर, प्रो. प्रिया सिंह, प्रो. प्रेमलता कुमारी, प्रो. शेख मसूद, प्रो. उदय कुमार उपाध्याय, प्रो. नीलम कुमारी, प्रो. उपेंद्र कुमार राणा, प्रो. भावेश कुमार, प्रो. पल्लवी श्री, प्रो. कुमारी श्वेता, प्रो. कुमारी सुमेधा, प्रो. दिलकश कवि, अजय मिश्रा, एलडी स्वाइन और दीपक मुखिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही