Search

 
 
 

Jamshedpur : पूरे राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे घुसपैठिये - आशा लकड़ा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य की डेमोग्राफी चेंज करते जा रहे हैं. इस ओर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो निकट भविष्य में स्थिति विकट हो जाएगी. डॉ. आशा लकड़ा जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों के साथ बात कर रही थीं. उन्होंने कहा कि आयोग सभी जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक करके अनुसूचित जनजाति से जुड़ी योजनाओं में उनकी भागीदारी तथा कल्याण की जानकारी जुटा रहा है. इस दौरान कहीं-कहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले भी समाज की ओर से संज्ञान में आ रहे हैं. इस मामले में आयोग गंभीर है. जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-mla-sukhram-is-confusing-former-mla/">Chakradharpur

: विधायक सुखराम कर रहे दिग्भ्रमित – पूर्व विधायक
उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वर्ष अब तक एक भी आदिवासी उत्पीड़न से जुड़ा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी जतायी. कहा कि कई मामलों की शिकायत आयोग के पास आयी है. लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के पास आदिवासी कल्याण से जुड़े आंकड़े नहीं हैं. बैठक के दौरान प्रखंडवार आदिवासियों के आंकड़े मांगने पर अधिकारी नहीं दे पाए. वहीं शिक्षा विभाग भी नहीं बता पाया कि अब तक कितने आदिवासी बच्चे जिले में ड्रॉप आउट हैं. कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सभी आंकड़े प्रस्तुत करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-accused-of-tatiba-robbery-is-demanding-money-by-calling-from-stolen-mobile/">Kiriburu

: टाटीबा लूटकांड का आरोपी लूट के मोबाइल से फोन कर मांग रहा पैसे
इससे पहले डॉ. आशा लकड़ा ने जिला समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं में प्रगति की समीक्षा तथा योजनाओं में अनुसूचित जनजाति की भागीदारी से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन अनुसूचित जनजातियों को शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपाय प्रदान करने के साथ-साथ उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करने के लिए की गई है. इसलिए विभागीय अधिकारी इसका विशेष ख्याल रखें तथा योजनाओं का क्रियान्वयन करें. बैठक के बाद अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने वीमेंस यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज में महिला छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. बैठक में उपायुक्त, डीएफओ, पीडी आईटीडीए, रूरल एसपी, एडीसी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व बीडीओ, सीओ हुए शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rudrabhishek-took-place-on-the-third-monday-in-tata-motors-workers-union-premises/">Jamshedpur

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में तीसरी सोमवारी पर हुआ रुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही