Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमएनपीएस में छात्रों को दी गयी तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बुधवार को "तम्बाकू उन्मूलन” अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय की कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. इसका उद्देश्य युवा वर्ग को तम्बाकू गुटका, पान मसाला, खैनी आदि के व्यवहार से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. साथ ही इससे परहेज करते हुए राष्ट्र और विश्व को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रयास को सफल बनाने की सीख दी गयी. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-intervention-of-artificial-intelligence-will-increase-in-hr-system/">XLRI

: एचआर सिस्टम में बढ़ेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दखल
कार्यशाला में मुख्य वक्ता कुंदन और मौसमी चटर्जी ने छात्र-छात्राओं को इस विषय में बड़े ही रोचक अंदाज में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी, को-ऑर्डिनेटर रेणु सिन्हा, चैताली मंडल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही