Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक्सआईटीई कॉलेज में छात्रों को मिली इन्कम टैक्स ई-रीटर्न फाइलिंग की जानकारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज में कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विषय था-इन्कम टैक्स ई-रीटर्न फाइलिंग. कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई. इसमें कॉलेज के 37 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इन्कम टैक्स और ई-रीटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया से अवगत कराना था. कार्यशाला में कॉलेज के शिक्षक प्रो शैलेश सिंह एवं प्रो प्रमोद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-for-admission-in-13-subjects-of-ug-in-co-operative-college-till-28/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में यूजी के 13 विषयों में एडमिशन के लिए आवेदन 28 तक
उन्होंने छात्र-छात्राओं को ई-रीटर्न के लिए एकाउंट बनाने, व्यक्तिगत सूचना का संपादन, डिडक्शन की गणना, टैक्स रीइंबर्समेंट के लिए क्लेम करने आदि की जानकारी दी. कार्यशाला में कॉलेज की कॉमर्स विभाग को-ऑर्डिनेटर प्रो सुष्मिता चौधुरी सेन, प्रो पार्थ प्रिया दास ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कार्यशाला की सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ ईए एसजे ने सबों को बधाई दी. साथ छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में हासिल जानकारियों को उपयोग में लाने की सीख दे. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही