Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की दी जानकारी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पुलिस लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा ले रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के बाहर यातायात से संबंधित नुक्कड़ नाटक कर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि यातायात का नियम नहीं पालन करने से वाहन चालकों की मौत भी हो सकती है. इसके माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. मौके पर मौजूद जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों को फूलों का माला पहना कर उन्हें चेतावनी दी कि दुबारा पकड़ जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-met-the-education-secretary-regarding-making-the-co-operative-law-college-an-independent-unit/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई बनाने के संबंध में शिक्षा सचिव से मिले विद्यार्थी

लोगों से पूछे गए ट्रैफिक नियम से संबंधित प्रश्न

इस दौरान लोगों से यातायात नियमों से जुड़े सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले दर्जनों लोगों को निःशुल्क हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर मौजूद आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी एवं जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी ने यातायात से संबंधित कई सारे सवाल पूछने के साथ-साथ यातायात सुरक्षा से सम्बंधित कई सारे टिप्स भी लोगों को दिए. इस मौके पर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी, जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि अचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मो नसीम, मो अमजद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही