Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दुर्घटना में घायल चालक की मौत, डिवाइडर से टकरा गया था ट्रक

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गुरुवार दोपहर इलाज कराने आए 25 वर्षीय बुधराम बास्के को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. वह बुधराम देर रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद टेंपो से इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा था. बुधराम ट्रक चालक था. इधर, पीछे से ट्रक मालिक सपन पात्रो भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. सपन ने बताया कि बुधराम उनका ट्रक चलाता था. इसे भी पढ़ें : विक्की">https://lagatar.in/vicky-kaushal-told-interesting-things-on-married-life-with-katrina-kaif/">विक्की

कौशल ने कटरीना कैफ संग मैरिड लाइफ पर बताई दिलचस्प बातें
देर रात वह ट्रक लेकर धालभूमगढ़ में चावल लोड करने जा रहा था. रास्ते में घाटशिला के फूलडुंगरी के पास ट्रक का अगला चक्का पत्थर पर चढ़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. घटना के बाद उसे लेकर एनएच स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. हालांकि उस वक्त उसने खुद को स्वस्थ्य बताया. गुरुवार की सुबह उसे ऑटो से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा और पीछे से बाइक से अस्पताल आ रहे थे. अस्पताल आने पर पता चला की उसकी मौत हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही