Search

 
 
 

जमशेदपुर : समय पर एंबुलेंस न मिलने पर घायल ने तोड़ा दम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अव्यवस्था और लापरवाही की खबरें आम हैं. कमियों और लापरवाही के कारण मरीजों की मौत जैसे सामान्य सी बात हो गई है. ताजा मामले में सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज की मौत समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हो गई. दरअसल बर्मामाइंस बिनोवा भावे आश्रम निवासी गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया था. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गणेश को रिम्स ले जाने की सलाह दी. हालांकि, अस्पताल में चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिला, जिससे गणेश की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tusk-elephant-found-dead-in-the-field-forest-department-engaged-in-investigation/">चांडिल

: खेत में मृत मिला दंतैल हाथी, जांच में जुटी वन विभाग

अधीक्षक को शिकायत कर की जांच की मांग

इधर, मामले को लेकर मृतक की बेटी ने बताया कि वे लोग बिनोवा भावे आश्रम में रहते है. उनके पिता आदित्यपुर में मजदूरी करते है. किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पिता गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. उन्हें तत्काल एमजीएम में भर्ती कराया गया था. रिम्स ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस 108 पर कई बार फोन भी किया. चार घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आया. अंत में उनके पिता ने दम तोड़ दिया. गुड़िया ने पिता की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन को बताया है. इस मामले में अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है. इधर, सूचना पाते ही भाजपा नेता विमल बैठा भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में एमजीएम अस्पताल की लापरवाही सामने आ रही है. इसको लेकर अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही