Search

 
 
 

जमशेदपुर : घायल टकलू लोहार की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित साहू होटल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने छायानगर निवासी टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. घटना के बाद साथियों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. इधर, टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पाकर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत टीएमएच पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/before-hemant-two-former-chief-ministers-had-gone-to-birsa-munda-jail/">हेमंत

से पहले दो पूर्व मुख्यमंत्री जा चुके हैं बिरसा मुंडा जेल
प्रत्यक्षदर्शी मानस ने बताया कि वो टकलू और अन्य साथियों के साथ कार बनवाने गया था. वह कार का जैक लगाने के लिए झुका था तभी बस स्टैंड की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी मुंह बांधकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने एक युवक को धर दबोचा पर युवक ने उसपर भी फायरिंग की. गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही