Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: घाघीडीह केंद्रीय कारा में कैदियों एवं बाल सुधार गृह में बच्चों ने किया योग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व योग दिवस के मौके पर मंगलवार को केंद्रीय कारा एवं बाल सुधार गृह घाघीडीह में योग कराया गया. आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक बेबी कुमारी के नेतृत्व में कैदियों एवं बाल सुधार गृह के बच्चों ने योग के कई आसनों का सफलता पूर्वक पालन किया. मौके पर कारापाल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व योग दिवस भारत की देन है. जिसे आज पूरे विश्व में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले इसे वैश्विक दर्जा मिला. तब से प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-practiced-yoga-in-ward-17-on-international-yoga-day/">आदित्यपुर

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वार्ड 17 में महिलाओं ने किया योगाभ्यास

डालसा के पैनल लॉयल एवं पीएलवी हुए शामिल

घाघीडीह केंद्रीय कारा एवं बाल सुधार गृह में आयोजित योग शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल लॉयर राजेश कुमार श्रीवास्तव, बर्णाली सरकार के अलावे पीएलवी जयंतो नंदी एवं सीमा कुमारी भी शामिल हुए. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कैदियों एवं बाल सुधार गृह के बच्चों से कहा कि निरोग रहने के लिये प्रतिदिन योग करना जरूरी है. उन्होंने योग प्रशिक्षक के द्वारा बताए आसनों को प्रतिदिन स्वयं से करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwa-hindu-parishad-did-yoga-practice-in-jubilee-park/">जमशेदपुर

: विश्व हिंदू परिषद ने जुबली पार्क में किया योग अभ्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही