Jamshedpur (Sunil Pandey) : इनरव्हील क्लब जमशेदपुर जेस्ट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को आदित्यपुर अरूणोदय अपार्टमेंट के पास खाना वितरण का कैंप लगाया. उक्त कैंप में आकर स्थानीय बाढ़ पीड़ितों ने खाना प्राप्त किया. क्लब की अध्यक्ष निशा गडिया ने बताया कि प्रलयंकारी बाढ़ से कई परिवारों के समक्ष रोटी, कपड़ा और मकान का संकट आ गया. खासकर अरूणोदय अपार्टमेंट के समीप स्थित बस्ती के अधिकांश घर तबाह हो गए. जिसे देखते हुए संस्था ने सभी की मदद का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-will-change-again-from-tuesday-it-will-rain-intermittently-till-26th/">जमशेदपुर
: मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 तक रूक रूककर होती रहेगी बारिश
: किन्नर समुदाय समाज का अभिन्न अंग, इनके बिना हम अधूरे हैं- डीसी [wpse_comments_template]
: मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 तक रूक रूककर होती रहेगी बारिश
रहने के लिए आश्रय उपलब्ध कराया
निशा गड़िया ने बताया कि बस्ती में अधिकांश गरीब लोग रहते हैं. झोपड़ीनूमा घर पानी में बह गया. जिसे देखते हुए संस्था ने तत्काल मदद कर उनके रहने की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी ऐसे लोगों की मदद करती रहेगी. कार्यक्रम में क्लह की कई अन्य सदस्य भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kinnar-community-is-an-integral-part-of-society-without-them-we-are-incomplete-dc/">जमशेदपुर: किन्नर समुदाय समाज का अभिन्न अंग, इनके बिना हम अधूरे हैं- डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment