Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्षा पटेल हत्याकांड में आरोपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने स्वयं को बेकसूर बताया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर के चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड में आरोपी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का बयान बुधवार को अदालत में धारा 313 के तहत दर्ज हुआ. अदालत में अभियोजन की ओर से धर्मेंद्र सिंह से दर्जनों सवाल पुछे गए. अधिकांस सवालों को उसने गोल मटोल जवाब दिया. साथ ही इस मामले में फंसाए जाने की बात कहते हुए स्वयं को बेकसूर बताया. धर्मेंद्र की ओर से अदालत में बचाव में गवाह पेश करने की अर्जी डाली गई. जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने आघामी 27 जनवरी को बचाव पक्ष का गवाब पेश करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : गोविंद">https://lagatar.in/govind-vidyalaya-tamoliya-students-visited-cheshire-home/">गोविंद

विद्यालय तमोलिया के छात्रों ने किया चेशायेर होम का भ्रमण

जिला जज की अदालत में चल रही है सुनवाई

वर्षा पटेल हत्याकांड की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में चल रही है. अब तक इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल नौ गवाह पेश किए गए हैं. जिसमें अधिकांश ने अभियोजन का समर्थन किया है. वर्षा पटेल 12 नवंबर 2021 को अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई. इसकी जानकारी उसकी बहन जया को होने के बाद उसने खोजबीन शुरू की. जिसमें मालूम चला कि धर्मेंद्र सिंह उसको अपनी बाईक से कहीं ले गया है. धर्मेंद्र से पुछने पर उसे साफ इंकार किया. 18 नवंबर को वर्षा की लाश टेल्को के तार कंपनी तालाब से बरामद हुई. जिसके बाद जया के बयान पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-will-hoist-the-flag-at-kalyan-kunj-bhavan-and-bodhi-complex/">आदित्यपुर

: कल्याण कुंज भवन व बोधि कॉम्पलेक्स में पुरेन्द्र करेंगे झंडोत्तोलन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही