Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन की सेल्फ हिलिंग एक्यूप्रेशर थैरेपी एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन कॉलेज की ओर से रविवार को शिक्षकों विद्यार्थियों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सेल्फ हिलिंग एक्यूप्रेशर थैरेपी आधारित एक दिवसीय कार्यशा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता थे. स्वास्थ्य श्री गुप्ता का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया गया. पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ने बना गुप्ता को सॉल्व पुष्प कुछ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. कॉलेज के निदेशक आरएन मोहंती ने स्वागत भाषण किया. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-flags-off-vande-bharat-from-tatanagar-know-how-much-the-fare-will-be/">जमशेदपुर

: वंदे भारत को टाटानगर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिखाई हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया
कार्यशाला का आयोजन श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में किया गया. कार्यशाला की संयोजन श्रावणी मुखर्जी ने किया. कार्यशाला के मुख्य वक्ता नई दिल्ली से आए प्रमोद कुमार गुप्ता (एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ) थे. उन्होंने एक्यूप्रेशर थेरेपी से स्वस्थ रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में प्रयोद कुमार गुप्ता ने जो थैरेपी बताई उससे सभी उपस्थित लोगा लाभांवित हुए. इसमें कई प्रश्न किए. साइटिका, आखों से सम्बंधित रोग, पेट से सम्बंधित तथा अन्य उपचार बताये. साथ ही भविष्य में इसे कोर्स में शामिल करने कई सलाह दी. यह एक सर्टिफिकेट कार्यशाला थी. मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस तरह की कार्यशाला की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का लक्ष्य होना चाहिए. कॉलेज की सचिव डॉ स्वीटी सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यशाला में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं चंदना कुमारी, माधुरी कुमारी, अंशु कुमारी, ओम प्रकाश समेत छात्र-छात्राएं एवं कई गणमान्य लोगो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही