Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले की पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षम कर ससमय खाद्यान वितरण की वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा लाभुकों से फीडबैक लिया जा रहा है. कार्यपालक दण्डाधिकारी- सह- प्रभारी पणन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बागबेड़ा क्षेत्र में तथा सुमित प्रकाश व संतोष महतो ने बोड़ाम प्रखंड तथा निशा कुमारी द्वारा मानगो क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में सभी संचालकों को दुकानों को पिंक रंग से रंगने, दुकान के बाहर लाभुकों की सूची लगाने, सूचना पट्ट में फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता, जनशिकायत पंजी रखने, मुफ्त राशन वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. जांच के क्रम में जनवरी माह का खाद्यान्न वितरण 21 फरवरी तक हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-amrit-kaal-budget-held-at-netaji-subhash-university-students-got-information-about-new-provisions/">जमशेदपुर
: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुई अमृत काल बजट पर चर्चा, छात्रों को मिली नये प्रावधानों की जानकारी
: आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुई अमृत काल बजट पर चर्चा, छात्रों को मिली नये प्रावधानों की जानकारी
उपभोक्ताओं से लिया जा रहा फीडबैक
साथ ही इस दौरान मौके पर मौजूद लाभुकों से भी फीडबैक लिया गया. जिसके तहत उनसे जानकारी प्राप्त की गई कि ससमय और उचित मात्रा में खाद्यान्न मिल रहा या नहीं, मापतौल मशीन का ई-पॉश मशीन से कनेक्शन ठीक से हो रहा है की नहीं, ताकि सही मात्रा में ही अनाज मिले, अपवाद से अनाज का उठाव समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा. मृत या स्थानांतरित लाभुक का नाम राशन कार्ड से हटाने में प्रगति, अपवाद में राशन उठाने वाले लाभुकों का सत्यापन करना, सभी लाभुकों का आधार सीडिंग (मुखिया का आधार सीडेड है पर अन्य सदस्यों को नहीं होने की स्थिति में) तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-yoga-awareness-camp-organized-at-adarsh-vidya-niketan-high-school/">जमशेदपुर: आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment