Search

 
 
 

जमशेदपुर: बुद्धिजीवी मंच ने पटमदा के टॉपरों को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कोल्हान प्रमंडल में टॉपर बने पटमदा के बेलटांड़ निवासी सुमित महतो को पटमदा बुद्धिजीवी मंच की ओर से बुधवार को घर जाकर सम्मानित किया गया. उसे प्रोत्साहित करने के लिये पांच  हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की गयी. सुमित ने स्टेट टॉप टेन की सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है. [caption id="attachment_338537" align="aligncenter" width="312"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/SUMIT-300x200.jpeg"

alt="" width="312" height="208" /> सुमित महतो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-closed-house-of-dr-nandu-honhaga-in-birsanagar/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में डॉ. नंदू होनहागा के बंद घर में लगी आग

अध्यक्ष ने कहा आगे भी करेंगे मदद

मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि सुमित को आगे की पढ़ाई में हर जरूरी मदद करने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद प्रमंडल स्तर पर तृतीय व जिले में दूसरा स्थान हासिल करनेवाले माचा गांव के छात्र प्रसेनजित गोप को बुके व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. उसे बीएससी की पढ़ाई के लिये करीम सिटी कॉलेज में भर्ती कराने की जिम्मेदारी मंच की ओर से उठाया गया है. पढ़ाई में भी मदद करने का आश्वासन दिया गया है. [caption id="attachment_338534" align="aligncenter" width="322"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/SUBHOJIT-300x201.jpeg"

alt="" width="322" height="216" /> शुभोजीत गोप.[/caption]

इंजीनियर बनना चाहता है शुभोजीत

प्रमंडल स्तर पर पांचवां व जिले में तीसरा स्थान हासिल कर चुके गोपालपुर गांव के छात्र शुभोजीत कुंभकार को भी बुके व बुक देकर सम्मानित किया गया. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिये आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहता है. इसके लिए मंच की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया. [caption id="attachment_338538" align="aligncenter" width="307"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/PRASENJIT-300x201.jpeg"

alt="" width="307" height="206" /> प्रसेनजित गोप.[/caption]

सुदेष्णा हलदार पर गर्व कर रहा मंच

जिले में 9वां स्थान हासिल कर चुकी पटमदा बाजार निवासी सुदेष्णा हालदार को भी मंच की ओर से सम्मानित किया गया. वह सिविल सेवा में जाना चाहती है हालांकि इसके पहले करीम सिटी कॉलेज से केमिस्ट्री में स्नातक करना चाहती है. मंच के उपाध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि पटमदा की सुदेष्णा ने ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनके पिता अनंत हालदार ने मंच की सराहना की. [caption id="attachment_338546" align="aligncenter" width="332"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/SUDE-300x200.jpeg"

alt="" width="332" height="221" /> सुदेष्णा हालदार.[/caption]

मौके पर ये थे मौजूद

के पर मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, सचिव कल्याण कुमार गोराई, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मंडल, सलाहकार जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, प्रदीप कुमार पैड़ा, बोड़ाम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-mango-suman-hotel-chaos/">जमशेदपुर:

मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही