Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए चलाया जा रहा है सघन जागरूकता अभियान

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए दोनों अनुमंडल में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई माध्यम से निःशुल्क पढ़ाई होगी. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब व अन्य उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं. जिले में तीन उत्कृष्ट विद्यालय हैं. जिसमें उत्क्रमित +2 बालिका उच्च विद्यालय साकची, बीपीएम +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर शामिल हैं. तीनों विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में नामांकन के लिए करीब 300 सीटें हैं. नामांकन के लिए अब तक करीब 600 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.  शिक्षा विभाग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-firing-in-baliguma-told-himself-innocent/">जमशेदपुर

: बालीगुमा में फायरिंग के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

पूर्वी सिंहभूम जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamshedpur.nic है. जिसपर उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय (कक्षा 6, 7 व 8) और कस्तूरबा विद्यालय (कक्षा 6) में सिर्फ बालिकाओं का नामांकन कराया जा सकता है, जबकि बीपीएम उच्च विद्यालय में बालक एवं बालिका दोनों का ही दाखिला (कक्षा 9 व 11) कराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strike-of-public-servants-continues-on-10th-day-sitting-on-dharna-in-front-of-collectorate/">जमशेदपुर

: जनसेवकों की हड़ताल 10 वें दिन भी जारी, समाहरणालय के समक्ष धरना पर हैं बैठे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही