Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट 2023 का हुआ उद्घाटन, पहले दिन खेले गए तीन मैच

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवल टाटा हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को चार दिवसीय इंटर सीआरपीएफ बटालियन हॉकी टूर्नामेंट 2023 का भव्य उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जीसी सीआरपीएफ जमशेदपुर के डीआईजीपी संजय कुमार विशिष्ट अतिथि आरएएफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट निशित कुमार, सेकेंड इन कमांड वीके सिंह, 106वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांड शैलेंद्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट केएन हलदर, चंदन गिधी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र, हसन इमाम, गुरमित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-engaged-in-locating-the-murderer-with-the-help-of-sniffer-dog-many-clues-found/">किरीबुरू

: खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस, मिले कई सुराग

इस टूर्नामेंट में झारखंड सेक्टर के 15 टीमें ले रही है हिस्सा

चार दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड सेक्टर के कुल 15 टीमें हिस्सा लेगी. आज तीन मैच खेले गए. पहला मैच 133वीं बटालियन और जीसी रांची के बीच खेला गया. जिसमें जीसी रांची ने 3-0 से मैच को जीत लिया. वहीं दूसरा मैच 174वीं बटालियन और जीसी जमशेदपुर के बीच खेला गया. जिसमें जीसी जमशेदपुर ने 174वीं बटालियन को 5-0 से पराजित कर दिया. तीसरे और अंतिम मैच 154वीं बटालियन और 22वीं बटालियन के बीच खेला गया. जिसमें 154 बटालियन ने 1-0 से मैच जीत लिया. 19 जुलाई (बुधवार) को चार मैच खेले जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही