Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar):  पूर्वी सिंहभूम में प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शिक्षकों का क्षेत्रीय भाषा के आधार पर स्थानांतरण किय़ा जाएगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण के लिए सभी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. जो शिक्षक जिस क्षेत्रीय भाषा के होंगे, उसी क्षेत्रीय भाषा वाले दूसरे जिले में उनका अंतर जिला स्थानांतरण हो सकेगा. तीन साल सेवा दे चुके शिक्षक ही अंतर जिला स्थानांतरण के लिए योग्य होंगे. शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण पति पत्नी के आधार पर, असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों तथा महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार पर उनका गृह जिला में भी पदस्थापन हो सकेगा. इसे भी पढ़ें :खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-distribution-of-kcc-loan-among-farmers/">खरसावां

: किसानों के बीच केसीसी ऋण का किया गया वितरण

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों से जिला स्तर पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है. जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन कर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा. निदेशालय के अनुमोदन पर जिला स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.  स्थानांतरण करवाने के इच्छुक शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही