Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड बंद के मद्देनजर बुधवार को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 19 अप्रैल को आहूत झारखंड बंद को देखते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने बुधवार को होने वाली इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. जैक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 20 अप्रैल को होगी. दो पाली में परीक्षा होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं 19 अप्रैल को जमशेदपुर में सरकारी एवं निजी स्कूल खुले रहेंगे. स्कूल बंद से संबंधित कोई सूचना शिक्षा विभाग द्वारा खबर लिखे जाने तक जारी नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-change-the-time-of-primary-schools-in-view-of-rising-temperature/">चाईबासा

: बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रारंभिक विद्यालयों का समय बदलने की मांग

सरकारी स्कूल का बदला समय

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा स्कूल के समय में परिवर्तन करने से संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई. विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 19 अप्रैल बुधवार से स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर दिया गया है. इस दौरान धूप में किसी प्रकार की कोई गतिविधि संचालित नहीं करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही मध्यान भोजन को जारी रखने का भी निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही