Search

 
 
 

Jamshedpur : इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मंगलवार को

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. सोमवार को मैच का उद्घाटन केरला पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर श्रीकांत नायर, केरला पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका बरुआ और टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने किया. पहले मैच में डीबीएमएस कदमा की टीम ने केपीएस मानगो को 2-0 से, केपीएस कदमा की टीम ने सेंट जेवियर खासमहल की टीम को 2-0 से, विग स्कूल केपीएस गम्हरिया को 2-0 से, केपीएस बर्मामाइंस की टीम ने केपीएस एनएमएल की टीम को 2-1 से हराया. इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड">https://lagatar.in/bollywood-actor-govinda-shot-admitted-in-icu/">बॉलीवुड

एक्टर गोविंदा को लगी गोली, आईसीयू में भर्ती https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Volyball-JRD-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विवेक विद्यालय की टीम ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 2-1 से, डीबीएमएस कदमा की टीम ने विवेक विद्यालय को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. वहीं पूल बी में केपीएस कदमा की टीम ने केपीएस इंकैब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पूल सी में विग इंग्लिश की टीम ने हिलटॉप स्कूल को 2-1 से, हिल टॉप की टीम ने रामकृष्ण मिशन की टीम को 2-1 से, केपीएस गम्हरिया की टीम ने हिल टॉप स्कूल को 2-0 से हराया. पूल सी से विग इंग्लिश स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल मैं अपना जगह बनाया. पूल डी में केपीएस बर्मामाइंस की टीम ने अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. कुल 16 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें चार पूल में बांटकर लीग कम नॉकआउट आधार पर मैच खेला गया. इसे भी पढ़ें : विस">https://lagatar.in/assembly-elections-final-phase-of-voting-continues-on-40-seats-in-jk-enthusiasm-among-voters/">विस

चुनाव : J&K की 40 सीटों पर अंतिम चरण की वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह
पहले सेमीफाइनल में केपीएस कदमा की टीम ने केपीएस बर्मामाइंस की टीम को पहले सेट में 25-23 से दूसरे सेट में 25-15 से हराकर कर फाइनल में जगह बनाई. दूसरे सेमीफाइनल मैच मैं डीबीएमएस कदमा ने विग इंग्लिश स्कूल को 25-18 से, दूसरे सेट में 25-23 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच मंगलवार को केपीएस कदमा और विग इंग्लिश स्कूल के बीच खेला जाएगा. मंगलवार को ही बालिका वर्ग के सभी मैच खेले जायेंगे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-militants-created-havoc-in-keredari-set-fire-to-five-highways-engaged-in-coal-transportation/">हजारीबाग

: केरेडारी में उग्रवादियों का उत्पात, कोयला ढुलाई में लगी पांच हाइवा में की आगजनी
मैच का संचालन सुनील कुमार राय, अमरीक सिंह, अरशद अली, हरे राम, राकेश महतो, अनंतो संतरा, विवेक कुमार, जितेंद्र मिश्रा, रवि सिंह, जे अरुण मूर्ति ने किया. इस अवसर पर भास्कर राव, शकील अहमद, पी विजय कुमार, रोचित जायसवाल, बलकार सिंह (भारतीय जन युवा मोर्चा के प्रेसिडेंट) मौजूद थे. सभा का संचालन टाटा स्टील हेल्थ एंड वेलनेस के असिस्टेंट मैनेजर हसन इमाम मालिक ने किया. यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही