Jamshedpur (Anand Mishra) : मैट्रिक का रिजल्ट घोषित होने के बाद डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. एडमिशन के लिए शहर के कॉलेजों में विद्यार्थी चक्कर लगा रहे हैं. इस बीच जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी प्लस टू विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में तो एडमिशन चल ही रहा है, इसके साथ ही अल्पसंख्य विद्यालयों में 11वीं की पढ़ाई शुरू कर स्थापना अनुमति दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-newspaper-hawkers-son-received-1-60-lakh-scholarship-and-20-thousand-ntd-per-month-from-taiwan-government/">जमशेदपुर
: अखबार हॉकर के बेटे को ताइवान सरकार से मिली 1.60 लाख स्कॉलरशिप और 20 हजार एनटीडी प्रतिमाह बता दें कि जिले में 28 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय, 18 अल्पसंख्यक विद्यालय और 11 इंटर कॉलेज हैं. इंटर कॉलेजों में सीटों की संख्या सीमित है. साथ ही अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी सीटों की संख्या सीमित होगी. लेकिन सरकारी प्ल टू विद्यालयों में सीटों की संख्या निर्धारित नहीं है. वहां विद्यालय अपनी क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों का एडमिशन ले सकते हैं. इन विद्यालयों में विभाग की ओर से अब शिक्षक भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : जिले के अल्पसंख्य स्कूलों में शुरू होगी इंटर की पढ़ाई
Leave a Comment