Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंतर विश्वविद्यालय क्वीज प्रतियोगिता सम्पन्न, बीएड विभाग बना चैम्पियन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज  के विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को अंतर विश्वविद्यालय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से एमओेेेयू मजबूत करना एवं दूसरे विश्वविद्यालय से ज्ञान का आदान प्रदान करना एक मात्र उदेश्य है. इसको लेकर महाविद्यालय के द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है, जिसमें कई विश्वविद्यालय का काफी सहयोग रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनाथ विश्वविद्यालय, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के अलावा महाविद्यालय के आठ टीमों के द्वारा भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/2nd-state-ranking-table-tennis-championship-inaugurated-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में द्वितीय राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

इस प्रतियोगता में प्रथम बीएड के तापस पाकिरा, कुमार शिवम, द्वितीय स्थान पर अंश राज, सुष्मिता राव, उषा मार्टिन, तृतीय स्थान पर सीता सोरेन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज रही इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृतिक सेल की कोर्डिनेटर डॉ अंतरा कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नीता सिन्हा, डॉ एसएन ठाकुर, अर्थपाल डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ दुर्गा तामसोय, क्वीज मास्टर रूचिका तिवारी, डॉ मंगला श्रीवास्तव, रवि शंकर राय, प्रियंका, पुष्पा, डॉ सगीता, डॉ खुशवंत कौर आदि का सहयोग रह. कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही