Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : व्यापारियों की हित और उद्योगों का विकास लक्ष्य : मूनका

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) व्यापारियों के हित और उद्योगों का विकास हमारा एक मात्र लक्ष्य है. उक्त बात सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय आनंद मूनका ने रविवार को कही. वे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. इसके कारण व्पायारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है. हमारी टीम की जीत पक्की है. विरोधी टीम जो हमारी टीम पर मतदाताओं को बरगलाने और धमकाने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूर्णत: गलत है. ई वोटिंग में यह संभव ही नहीं है, बल्कि यह उनकी हताशा को प्रकट करता है. हमने दो वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-laid-foundation-stone-of-two-roads-in-pirtand/">गिरिडीह

विधायक ने पिरटांड़ में दो सड़कों का किया शिलान्यास
इसमें चैंबर का 15 सदस्यीय दल का पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक का पूरी टीम के साथ चैंबर भवन में सदस्यों के साथ बातचीत करना, टाटा स्टील में वेंडरशिप के लिए चैंबर में कार्यशाला का आयोजन, पहली बार जियाडा की भूमि आवंटन कमिटी में चैंबर के सदस्य को प्रतिनिधि के तौर पर स्थान मिला है. वहीं महासचिव के उम्मीदवार मानव केडिया ने कहा कि सत्र 2021-23 में 150 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. चैंबर का मोबाइल एप बनाया गया है. इसके माध्यम से चैंबर के सदस्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ganga-becomes-president-of-hill-forest-goddess-durga-maa-temple-committee/">नोवामुंडी

: पहाड़ी वन देवी दुर्गा मां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने गंगा

टीम मूनका की प्राथमिकताएं

प्राथमिकताओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विजय आनंद मूनका ने कहा कि टाटा लीज एरिया में रजिस्ट्री की शुरुआत करवाना, जुगसलाई में बिहार सरकार की जमीनों का म्युटेशन शुरू करने के लिए सरकार से वार्ता, वर्षों से लंबित पड़े एयरपोर्ट का निर्माण, ट्रेडिंग क्लस्टर की स्थापना, राज्य में फूड एक्सपर्ट नीति, टाटानगर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर, व्यापारियों के लिए बीमा की सुविधा, उद्योग के अलावा पर्यटन शिक्षा चिकित्सा का भी हब बनाना टीम मूनका-केडिया की प्राथमिकता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-karam-puja-fun-in-balibandh/">चाकुलिया

: बालीबांध में करम पूजा की धूम

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर टीम मूनका-केडिया की टीम के उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस) राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज) पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष (पीआरडब्लू) अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मखानी, सचिव (टैक्स एंड फाइनेंस) अंशुल रिंगसिया, सचिव (इंडस्ट्रीज) विनोद शर्मा, सचिव (पीआरडब्लू) लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) एवं कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी मोहित मूनका, सन्नी संघी, इंदरजीत सिंह बिंद्रा, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल मिनी, कौशिक मोदी, प्रदीप गुप्ता, मनीष गोयल, मुकेश मित्तल जुगसलाई, पवन नरेडी, उमेश ख़िरवाल, दिलीप काउंटिया, अजय भालोटिया, अशोक गोयल, रोहित अग्रवाल, आकाश मोदी, शुभम सेन, अमिश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अशोक मोदी, सुमन नांगेलिया, प्रीतम जैन, विकाश गढ़वाल, हनु जैन, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, आशीष रनपारा, रोहित काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक काबरा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही