Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में चलेगी इंटरमीडिएट की कक्षाएं- कुलपति

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्थायी समाधान होने तक वीमेंस यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट की कक्षाएं चलेंगी. नए सत्र 2022-24 के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुलपति के रूप में योगदान देते ही सबसे पहले इंटरमीडिएट के मसले का समुचित समाधान निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया.इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव व निदेशक से विमर्श किया. राजभवन, जैक चेयरमैन, स्कूली शिक्षा के प्रिंसिपल सेक्रेट्री, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से लगातार विश्वविद्यालय ने पत्राचार किया. लगभग ढाई हजार छात्राओं सहित इंटरमीडिएट सेक्शन के शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मियों के हित में सकारात्मक समाधान निकालने में सफलता मिली. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-tribal-ekta-manch-meeting-held-in-dakbangla-complex/">चाकुलिया

: डाकबंगला परिसर में आदिवासी एकता मंच की बैठक आयोजित
उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्दश पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा इंटरमीडिएट को समुचित रूप से अलग करने की स्थायी व्यवस्था करने तक जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट कक्षाएं चलाने व नामांकन करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को अधिकृत कर किया गया है. उन्होंने सहयोग के लिए शहर के जनप्रतिनिधियों व छात्र संघ के नेतृत्वकर्ताओं को धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही