Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : समस्याओं को लेकर कुणाल षाड़ंगी से मिले इंटमीडिएट के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी समेत अन्य कॉलेजों में इंटमीडिएट सेक्शन में सेवा दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने रविवार को पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने श्री षाड़ंगी को एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही पिछले दिनों उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन का हवाला देते हुए डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिटी से इंटमीडिएट की पढ़ाई बंद करने की स्थिति में अन्य समायोजित करने की दिशा में सहयोग का आग्रह किया. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि श्री षाड़ंगी को पिछले वर्ष तत्कालीन उपायुक्त सूरज कुमार के द्वारा दिये गये निर्देश से भी अवगत कराया गया. तत्कालीन उपायुक्त सूरज कुमार ने जमशेदपुर वीमेंस विश्वविद्यालय प्रशासन को शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अन्यत्र समायोजन कराने का निर्देश दिया था, ताकि उनके समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न न हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-phd-entrance-test-at-womens-university-on-june-25/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 25 जून को
उन्होंने श्री षाड़ंगी से कहा कि रांची विश्वविद्यालय में इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने का निर्णय ले लिया है. इस संबंध में एक-दो दिन में अधिसूचना भी जारी होने की संभावना है. यथासंभव कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से भी इंटरमीडिएट में एडमिशन की अनुमति दे दी जाये. लेकिन कोल्हान अथवा वीमेंस यूनिवर्सिटी में यदि ऐसा नहीं होता है, तो विद्यार्थियों को तो कहीं न कहीं समायोजित कर ही दिया जायेगा, लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का क्या होगा. अतः शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियो के समायोजन की भी व्यवस्था की जाये. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि श्री षाड़ंगी ने उनकी इस समस्या के समाधान की दिशा में यथासंभव सहयोग एवं अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया है. श्री षाड़ंगी से मिलने वालों में साधना कुमारी झा, सीमा सिंह, सुमिता कुमारी दास, आशा राय, अनिमेष कुमार बख्शी, धर्मेंद्र कुमार, तारा कुमारी व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही