Search

Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस

Jamshedpur ( Rohit Kumar) :  जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ मोहम्मद रियाज, एनसीसी के सहयोगी अधिकारी मेजर डॉ फकरुद्दीन अहमद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले , एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़ , कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉक्टर इंद्रसेन सिंह, डॉ मोहम्मद अमान उपस्थित थे. प्रधानाध्यापक डॉ मोहम्मद रियाज ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे की लत से खुद को एवं पूरे समाज को दूर रखने का प्रयास करें. साथ ही नशा मुक्ति के लिए सभी विद्यार्थियों शपथ भी दिलवाया. इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट के नेतृत्व में करीम सिटी कॉलेज द्वारा एक रैली भी निकल गई जिसमें सभी ने विभिन्न स्लोगनों एवं नारों के माध्यम से समाज के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी देने का प्रयास किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी के कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक एवं सभी विद्यार्थियों का बहुमूल्य योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjp-will-protest-at-municipal-corporation-office-on-june-29-regarding-water-crisis/">Adityapur

: जल संकट को लेकर भाजपा 29 जून को नगर निगम कार्यालय पर करेगा हल्ला बोल प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp