Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बिरजू शाह का निधन, खेल जगत में शोक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर (मुक्केबाज) बिरजू शाह का रविवार को निधन हो गया. वे 50 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गये हैं. शाह बीपी, शुगर व लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे. परिजनों ने बताया कि रात में बिरजू शाह भोजन कर सोये थे. सुबह घरवालों ने जब उन्हें उठाया तो वे नहीं जागे. परिजन उन्हें टीएमएच ले गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर कर दिया गया. बिरजू शाह की मौत पर झारखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव आनंद बिहारी, डॉ दिनेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आरके वर्मा, विपुल, कोच ए लकड़ा, अजीत सिंह, अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा के अलावा हरि सिंह सांडिल ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mukhiya-and-munda-made-villagers-aware-of-superstition-in-chotanagara-panchayat/">किरीबुरू

: छोटानागरा पंचायत में मुखिया व मुंडा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास के प्रति किया जागरूक

बिरजू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर को दिलायी पहचान

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कभी देश का नाम रौशन करने वाले चैंपियन मुक्‍केबाज बिरजू शाह पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. एशियन गेम्स में कांस्य और कॉमनवेल्थ गेम में रजत पदक दिलाने वाले मुक्‍केबाज बिरजू शाह दो जून की रोटी की जुगाड़ में निजी सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी करने को मजबूर थे. बच्‍चों ने पैसों की तंगी के चलते पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी. वे किसी तरह से परिवार के लिए दो वक्‍त की रोटी का इंतजाम कर पा रहे थे. बिरजू का नाम कभी वर्ल्ड के टॉप सात मुक्केबाजों में शुमार था. बिरजू शाह ने भारत के लिए साल 1994-95 में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता था. बिरजू शाह ने देश में खेले गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते थे. बिरजू के पिता और पत्नी दोनों पैरालाइसिस से ग्रसित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही