Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद का मिथिला दिवस एवं जुड़ि शीतल पर्व 14 अप्रैल को, नारी सशक्तिकरण पर होगी परिचर्चा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओर से 14 अप्रैल को मिथिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही लोकपर्व जुड़ि शीतल भी मनाया जाएगा. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति (बाबा कुटी) परिसर में होगा. इसमें मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों में दाल पुरी, आम की चटनी, दही बाड़ा, करही बड़ी, जलेबी, दाल, भात, दही आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इन विशिष्ट व्यंजनों का रसास्वादन शहर के मैथिली भाषी एवं आमंत्रित अतिथि करेंगे. इसमें मिट्टी का तिलक भी लगाया जाएगा. उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओऱ से संवाददाता सम्मेलन में परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त  रूप से दी. उन्होंने बताया कि समारोह में मिथिला दिवस एवं मिथिला में नारी सशक्तिकरण पर परिचर्चा होगी. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-cbi-what-is-the-status-of-criminal-cases-of-mps-and-mlas/">हाईकोर्ट

ने CBI से पूछा- सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है?
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमी, खेल, संगीत, चित्रकला, लिपि, साहित्य, रंगमंच, संगीत आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. यह लोकपर्व जुड़ि शीतल पर्यावरण संरक्षण से संदर्भित है. पौधों के संरक्षण तथा ग्रीष्मकाल में जल के स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक अनुसंधान का भी यह पर्व है. संवाददाता सम्मेलन में परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार लाल दास, महासचिव विपिन झा, परिषद के साहित्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल, केंद्रीय महासचिव डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव पंकज कुमार झा, परिषद के सचिव कृष्ण कामत, विनायक शंकर, तरुण कुमार समेत उन्य उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-nursing-students-dedication-commitment-pledge/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : नर्सिंग के छात्रों ने ली समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही