Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष पूरे होने पर करीम सिटी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज के मॉस कम्युनिकेशन विभाग द्वारा रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ``रेडियो की दुनिया पर पुर्नदृष्टि`` विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट डॉ स्नेहाशीष सूर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज और मॉस कम्युनिकेशन विभाग की अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में रेडियो के पिछले एक शतक की यात्रा व विकास में भूमिका पर चर्चा की जाएगी. इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है यानि इस संगोष्ठी में भाग लेने वाले वक्ता और शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे व सशरीर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने बताया कि इस वर्ष भारत में रेडियो ब्रॉडकास्टिंग की शुरुआत की 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 1923 के जून माह में इसकी शुरुआत हुई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dilapidated-electric-pole-should-be-removed-and-new-pole-installed-trishanu-rai/">चाईबासा

: जर्जर विद्युत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए – त्रिशानु राय

कई मशहूर लोग होंगे शामिल

[caption id="attachment_583522" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/radio3_520.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption] संगोष्ठी की संयोजिका डॉ नेहा तिवारी ने कहा कि देश भर में अपनी तरह की यह पहली संगोष्ठी है जिसमें खास तौर पर श्रवण आधारित माध्यम रेडियो और उसके विभिन्न प्रारूपों और कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है. इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश विदेश से मीडिया शिक्षण व रेडियो से जुड़े बड़े नाम शामिल होंगे. जिनमें बुआ के नाम से मशहूर राष्ट्रीय चैनल विविध भारती की सहायक निदेशक (कार्यक्रम ) व उत्कृष्ट प्रशासिका के रूप में प्रसिद्ध रेनू चतुर्वेदी, जापान में रहकर भारत के लिए सेवाएं दे चुकी सुप्रसिद्ध समाचार वाचिका चंद्रिका जोशी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल कार्यक्रम निर्माता व लखनऊ आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के सहायक निदेशक अनुपम पाठक, मोरक्को विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर मार्टिन गैंगसिंगर, अर्जेंटीना के प्रोफेसर डॉ सरजिओ रिकार्डो, साउथ अफ्रीका से आरजे वासन, मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से एसबीएस रेडियो की कार्यक्रम प्रस्तोता ए बरार, गुरु गोविंद सिंह विश्वविद्यालय की वरिष्ठ सहायक अध्यापिका एवं जर्मन विश्वविद्यालय की विजिटिंग फैकेल्टी कुलवीन त्रेहन, रेडियो सखी के नाम से मशहूर विविध भारती की कार्यक्रम प्रस्तोता ममता सिंह, सुप्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता विशेष आवाज के धनी यूनुस खान, व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश क्लस्टर हेड शादाब हाशमी अपनी बात रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chandni-tiwari-nominated-assistant-secretary-of-intuc-jamshedpur-metropolitan/">जमशेदपुर

: चांदनी तिवारी इंटक जमशेदपुर महानगर की सहायक सचिव मनोनीत

पावर प्रेजेंटेशन के जरिये शाहिद अनवर ने दी प्रस्तुति

इस अवसर पर शाहिद अनवर (इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कमेंटेटर एवं वेटरन रेडियो ब्रॉडकास्ट, भारत) ने रेडियो: आवाज का सफर विषय पर पावर प्रेजेंटेशन के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी. लोगों ने उनकी प्रस्तुति को सबसे ज्यादा पसंद किया. उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने पहली बार स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 11 नवंबर 1947 को रेडियो के माध्यम से अपनी बात रखी थी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी रेडियो के जरिये ही जर्मनी से "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा दिया था. इस अवसर पर डॉ शालिनी प्रसाद, डॉ श्याम कुमार, सुमित कुमार, नील कुलसुम कुल्लू, डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ बी एन त्रिपाठी, डॉ अनवर शहाब, डॉ मोइज अशरफ के अलावा महाविद्यालय के कई शिक्षक और बाहर से आए हुए लोग भारी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम को आयोजित करने में सैयद साजिद परवेज, तासीर शाही, बापी मुर्मू, तन्मय सोलंकी तथा जावेद का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही