Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदर्श उच्च विद्यालय राहरगोड़ा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदर्श उच्च विद्यालय, राहरगोड़ा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की कोषाध्यक्ष वरीय प्रबंधक (अकाउंट सेक्शन) टाटा मोटर्स मनप्रीत कौर उपस्थित थीं. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह वरीय प्रबंधक (आईआर), टाटा मोटर्स सुजीत कुमार झा एवं प्रधानाध्यापक जनार्दन गिरी की उपस्थिति रहे. सभी शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रधानाध्यापक को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-hours-of-no-entry-in-the-city-for-the-new-year-trip/">जमशेदपुर

: नववर्ष यात्रा को लेकर शहर में 17 घंटे की नो इंट्री

मुख्य अतिथि ने शिक्षिकाओं की सराहना की

मौके पर मुख्य अतिथि मनप्रीत कौर ने सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस के उपलक्ष्य में उनके सृजनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सीबी सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षिका मंजू सिंह ने दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य विद्यालय कर्मियों का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही