Search

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय समाज में महिलाओं की समानता का अधिकार था. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने किया. इसमें मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर (डॉ) मुदिता चंद्रा मौजूद थी. उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाया और अनेक उदाहरणों के साथ समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर बल दिया. मुदिता चंद्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं के बढ़ते उच्च प्रतिशत को दर्शाया तथा अंत में महिला सशक्तिकरण की बात की और सार्थकता को दोहराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-chaitra-navratri-jwaran-puja-begins-at-shri-shri-sheetla-mata-temple-garhabasa/">जमशेदपुर

: चैत्र नवरात्र पर श्री श्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबासा में ज्वारां पूजन आरंभ

चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों दिया उपहार

मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर जावेद इकबाल व कॉमर्स विभाग के डीन डॉ वीके मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रोफेसर सुरभि सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राजनीति शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर एके महापात्रा ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज की चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों को साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की गई. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp