Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन में वुमेन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन रामबचन ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करके हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. वहीं स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि हमें महिलाओं को सपोर्ट करके उनमें निवेश करना है ताकि समाज की प्रगति होती रहे. हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य का समर्थन करना जरूरी है.असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से लिंगभेद की सोच को हटाना बहुत आवश्यक है. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत - नृत्य, कविताओं और स्पीच के माध्यम से सृष्टि में महिलाओं के स्थान और उनके महत्व से सभी को परिचित कराया. इसे भी पढ़ें : प्राइमरी">https://lagatar.in/teaching-of-tribal-and-regional-languages-in-primary-schools-soon-cm-holds-meeting/">प्राइमरी

स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द, सीएम ने की बैठक
मौके पर प्रकृति माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में आम , अशोक , केला , पीपल इत्यादि पौधे का रोपण भी किया. इस अवसर पर विगत दिनों जल संरक्षण विषय पर हुए चित्रांकन प्रतियोगिता और हिंदी महोत्सव के प्रतिभागियों को पेन और पेन स्टैंड देकर पुरस्कृत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने में अमृता मंडल , स्नेहा विश्वकर्मा,रीता तंतुबाई , प्रियंका,गोपाल दास, विकास भकत,लालटू मंडल, दोसमा दिग्गी, तानिया मित, सलोनी देवगम और निर्मला ज्योति पूर्ति ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन में सभी व्याख्याता उपस्थित थे. यह कार्यक्रम लेक्चरर रश्मि लुगून के निर्देशन में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वुमेन सेल के अंतर्गत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही