Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बैक एजेंट से पैसा लूट करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बैक के कलेक्शन एजेंटो से लूटपाट करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में गिरोह के सरगना समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सरगना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जुलापाड़ा निवासी मो बबलू उर्फ गुलजार, मानगो आजाद बस्ती निवासी फिरोज उर्फ काना, कपाली टीओपी चौक निवासी कलीम खान उर्फ सोनू, पश्चिम बंगाल के मझगांव निवासी अब्दुल कयूम, सोनारी कागलनगर निवासी विकास सिंह उर्फ सोनू और जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी अजय कुमार शर्मा शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार और पांच मोबाइल बरामद किया है. यह गैंग बैंकों के कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाकर उनसे लूट की घटना को अंजाम देते था. लूट में जो भी रकम हाथ लगती उसे आपस में बांट लिया करता था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-shobha-yatra-taken-out-on-the-occasion-of-162nd-birth-anniversary-of-poet-guru-ravindra-nath-tagore/">घाटशिला

: कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा

बंधन बैंक के ऐजेंट को बनाता था टारगेट

[caption id="attachment_637108" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/arrest-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरफ्तार गिरोह का सरगना[/caption] डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि यह गैंग बंधन बैंक के कलेक्शन ऐजेंट को निशाना बनाता था. चुंकि बंधन बैंक इनके लिए सॉफ्ट टारगेट होते है इसलिए गैंग के सदस्य इन्हें निशाना बनाया करता था. शनिवार को डुमरिया थाना अंतर्गत दामडी में ही चार अपराधकर्मियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर बंधन बैंक के दो कलेक्शन ऐजेंट से 51 हजार की लूट कर ली गई थी. शिकायत के बाद ग्रामीण एसपी के द्वारा उनके नेतृ्त्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान गिरोह के सरगना गुलजार उर्फ बब्लू और मो. फिरोज उर्फ काना समेत अन्य को गिरफ्तार किया गया. सरगना गुलजार और फिरोज प्लान बनाते थे जबकि अजय शर्मा और विकास सिंह रेका करते थे. गैंग ने कबूल किया कि उनके द्वारा 24 मार्च को घाटशिला के फुलपाल में बंधन बैंक के कलेक्शन ऐजेंट से 78 हजार रुपये लूटे गए थे. इसके पूर्व 10 अप्रैल को चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के ही कलेक्शन एजेंट से 53 हजार की लूट की गई थी. वहीं 10 मार्च को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में भी बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 68 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था. [caption id="attachment_637115" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/arrest-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> अपराधियों के पास से बरामद कार[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-outrage-among-the-farmers-due-to-the-water-of-the-rice-mill-flowing-in-the-field/">चाकुलिया

: चावल मिल का पानी खेत में बहाये जाने से किसानों में आक्रोश

25 साल से सक्रिय है मो बबलू उर्फ गुलजार

डीएसपी ने बताया कि मो गुलजार उर्फ बबलू बीते 25 साल से पश्चिम बंगाल ओडिशा और झारखंड के विभिन्न जिलों में एक्टिव है. गुलजार अन्य गिरोह से भी संपर्क में है. घटना को अंजाम देने के लिए बिहार से हथियार लाए जाते है. 23 मई 2021 को गुलजार ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर गिरिडीह के बगोदर में पुलिस की वर्दी पहनकर आभूषण व्यवसायी से 20 लाख की लूट भी की थी. इसके अलावा उसने जेल में बंद रहने के दौरान अपने केस के गवाह पर भी बम फेंकवाया था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिरोज पर कुल 11 मामले दर्ज है जबकि बबलू पर कुल 8 मामले दर्ज है, इसके अलावा कलीम उर्फ लादेन पर 5 मामले और कयूम, विकास सिंह और अजय पर तीन-तीन मामले दर्ज है. इस मामले में अन्य अपराधी फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही