Search

 
 
 

जमशेदपुर : बड़ौदा घाट में इंटकवेल वाटर सप्लाई का ट्रांसफॉर्मर जला, 24 घंटे से जुगसलाई में पानी की सप्लाई है बाधित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में 24 घंटे से पानी की आपूर्ति बंद है. जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोग दूसरे मुहल्ले से पानी लाने को विवश हैं. क्योंकि नगर परिषद क्षेत्र में स्थित अधिकांश चापानल खराब हैं अथवा सुख गए हैं. पानी की आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण बड़ौदा  घाट के पास इंटकवेल के पास लगा वाटर सप्लाई का ट्रांसफॉर्मर जल गया है. ट्रांसफॉर्मर रविवार को खराब हुआ. नगर परिषद का कार्यालय बंद रहने के कारण ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत नहीं करायी जा सकी. सोमवार की सुबह से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत शुरु की गई. शाम तक मरम्मत एवं बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है.  नगर परिषद के सिटी मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद मंगलवार से पानी की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bail-plea-of-bjp-leader-abhay-singh-and-others-rejected/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य की जमानत याचिका खारिज

साढ़े चार हजार लोगों ने लिया है वैध कनेक्शन

जुगसलाई नगर परिषद वाटर सप्लाई परियोजना के तहत मात्र साढ़े चार हजार लोगों ने ही वैध कनेक्शन लिया है. बाकी लोग अपने नीजी बोरिंग एवं मोटर के जरीए अपनी आवश्यकता पूरी करते हैं. सिटी मैनेजर की माने तो पानी की आपूर्ति बाधित होने के बाद नगर परिषद के द्वारा पानी के टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है. हालांकि जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड, महतो पाड़ा रोड एवं एमई स्कूल रोड के लोगों ने बताया कि उनके यहां टैंकर से पानी नहीं आया है. जिसके कारण वे लोग रेलवे की ओर से वायरलेश मैदान के समीप लगे सार्वजनिक नल से पानी लाने को विवश हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrations-major-action-in-gudabandha-35-haiva-sand-seized-from-illegal-stock-point/">जमशेदपुर

: गुड़ाबांधा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्टॉक प्वाइंट से 35 हाइवा बालू जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही