Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान के एकमात्र को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में सोमवार को सत्र 2021-24 के विद्यार्थियों के परिचय सत्र (इंट्रोडक्शन सेशन) का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि सत्र 2021-24 के विद्यार्थियों का लॉ कॉलेज में सोमवार को पहला दिन है. विद्यार्थियों के साथ परिचय प्राप्त करने के साथ ही उन्हें विधि (लॉ) की विविधताओं के साथ उनकी उपयोगिता के संबंध में विस्तार से बताया गया. विधि विषय की सूक्षमता के साथ ही उसकी गंभीरता के संबंध में अतिथियों ने विस्तृत जानकारी दी गई. वहीं परिचय सत्र के दौरान छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट मेंबर राजेश कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शुक्ल ने विद्यार्थियों से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर न्यायिक सेवा में आने की अपील की. इसे भी पढ़ें : गालुडीह">https://lagatar.in/galudih-panchayat-samiti-member-sheela-gop-demanded-to-repair-the-electricity-system/">गालुडीह
: पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की उन्होंने कॉलेज कैंपस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा भविष्य में इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लेट सत्र के लेकर कॉलेज प्रशासन गंभीर है. उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय स्तर से इसमें सुधार कराई जाए. वहीं परिचय सत्र में हिस्सा ले रहे छात्रों ने उम्मीद जताई कि 21- 24 सत्र समय पर पूरा हो सकेगा. इस अवसर पर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, डॉ.उषा शुक्ला, प्रो. आनंद कुमार, प्रो. संजीव कुमार बिरुली, डॉ.अन्नु, प्रो. केके शुक्ला, प्रो. रमानी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment