Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मजदूर दिवस पर इंटक ने निकाली बाइक रैली, हजारों लोग हुए शामिल

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंटक ज्वाइंट एक्शन कमिटी के चेयरमैन राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में एक मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बाइक रैली आदित्यपुर फुटबॉल मैदान इमली चौक से निकाली गई. रैली में हजारों की संख्या में मजदूरों ने भाग लिया. रैली आदित्यपुर फुटबॉल मैदान इमली चौक से निकल कर बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, टेल्को से गुजरते हुए टिनप्लट वर्कर्स यूनियन मैदान पहुंच कर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई. जगह-जगह पर लोगों ने फूल माला के साथ सभी का स्वागत किया एवं मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा साथ देने का वादा किया. रैली में जमशेदपुर के सभी मजदूर साथियों एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद ने भाग लिया. उन्होंने मजदूरों की एकता एवं मजदूरों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने में साथ रहने का वादा किया. सभा को राकेशवर पांडे, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, राजेश सिंह राजू,केपी तिवारी, शहनाज रफीक आदि ने संबोधित किया. मंच का संचालन आइएसडब्ल्यूपी वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें :7th-10th">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-6-cases-filed-regarding-7th-10th-jpsc-instructions-file-reswinder-on-jpscs-reply/">7th-10th

JPSC को लेकर दायर 6 केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई: JPSC के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने का निर्देश

ये लोग रहे शामिल

[caption id="attachment_624983" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/majdur-diwas-jsr-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सभा को संबोधित करते इंटक नेता.[/caption] रैली में मुख्य रूप से विनोद राय, शिव लखन सिंह, महेंद्र मिश्रा, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह , श्रीकांत सिंह,  शहनाज रफीक, उषा सिंह,  मीरा तिवारी, जयंती दास, अमित सरकार, एमएच हीरामानेक, केपी तिवारी, राजेश सिंह राजू, बीरबल सिंह (यूसीआईएल ) संजय सिंह सुनील सिंह, राणा सिंह, एसके सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अमन जी त्रिदेव सिंह, ददन सिंह, मनोज कुमार सिंह (टाटा मोटर्स ) विनोद कुमार सिंह,रंजीत सिंह ,मंटू सिंह, जयप्रकाश सिंह,(ऑल इंडिया कानवाई वर्कर्स यूनियन, समीर नंदी, वैजयंती बारी ,संजय मुखी, सुनीत कुमार मुख ,रंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, साई बाबू राजू, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह जगजीत सिंह, वकील खान, डीएन पांडे, ज्वाइंट एक्शन कमिटी के अंतर्गत आने वाली सभी यूनियन के महामंत्री, पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर ने भाग लिया. अंंत में गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंद्र सिंह सोहल ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम को समाप्त किया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-track-damaged-near-sonuva-station-utkal-express-narrowly-escaped/">चक्रधरपुर

: सोनुवा स्टेशन के पास पटरी क्षतिग्रस्त, उत्कल एक्सप्रेस बाल-बाल बची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही