Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मजदूर दिवस पर इंटक निकालेगी बाइक रैली, सभी मजदूर संगठन होंगे शामिल

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन कार्यालय में इंटक ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक चेयरमैन राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में 1 मई (सोमवार) को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से 1 मई को विशाल बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया. इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल होंगे. रैली आदित्यपुर फुटबॉल मैदान इमली चौक से सुबह 9 बे प्रारंभ होगी जो बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, जेम्को, न्यूवोको, टाटा पावर, टाटा कमिंस, टाटा मोटर्स, आइएसडब्ल्यूपी, नीलडीह से गुजरते हुए गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में समाप्त होगी. इस रैली में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल होंगे. रैली गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के मैदान में पहुंचकर एक सभा के रूप में तब्दील होगी. जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित इंटक के पदाधिकारी मजदूरों को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-more-arrested-in-illegal-lottery-case-sent-to-jail/">घाटशिला

: अवैध लॉटरी मामले में एक और गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील

राकेश्वर पांडे ने जमशेदपुर के सभी मजदूर साथियों एवं कांग्रेस के सभी नेताओं से इस रैली में भाग लेने की अपील की है. बैठक में मुख्य रूप से विनोद राय, शिव लखन सिंह, महेंद्र मिश्रा , परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह ,श्रीकांत सिंह, शहनाज रफीक, उषा सिंह, मीरा तिवारी श्रीमती जयंती दास ,अमित सरकार, एमएच हीरामानेक, केपी तिवारी, राजेश सिंह राजू, बीरबल सिंह (यूसीआईएल), संजय सिंह सुनील सिंह समेत कई यूनियन के कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही