Search

 
 
 

जमशेदपुर : दलमा इको सेंसेटिव जोन व स्वर्णरेखा नदी के अतिक्रमण की जांच शुरू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुवर्णरेखा नदी किनारे होने वाले अतिक्रमण की जांच के लिए जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार शनिवार को शहर पहुंचे. इसी के साथ ही उन्होंने दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन का भी निरीक्षण किया और यहां हो रही गतिविधियों की जानकारी ली. बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जल संसाधन विभाग के सचिव, उपायुक्त जमशेदपुर और केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल है. नदी किनारे होने वाले अवैध कब्जे और दलमा इको सेंसेटिव जोन में होने वाले अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद एनजीटी ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-3-cases-executed-order-for-release-of-3-prisoners/">चाईबासा

: 3 मामलों का हुआ निष्पादन, 3 बंदियों की रिहाई का आदेश

पूर्व में हो चुका है सर्वे

इधर, सबसे पहले जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बिष्टुपुर परिसदन में एक बैठक की. यहां उन्होंने कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली. इसके बाद वे जांच के लिए कई इलाकों में गए. उन्होंने बताया कि नदी के किनारों का सर्वे पूर्व में ही अंचलाधिकारी और दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन का सर्वे डीएफओ से कराया गया है. इसी सर्वे का वेरिफिकेशन करने व रिपोर्ट तैयार करने के लिए वह शहर पहुंचे है. इसकी रिपोर्ट वह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को सौंपेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही