Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को में ज्वेलर्स शॉप समेत तीन चोरी की घटना का उद्भेदन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी के तीन मामलों का एक साथ उद्भेदन किया है. पुलिस ने तीनों मामलों में दो नाबालिग समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कर्मकार, लादेन कर्मकार, अभिषेक तांडी और छोटू सिंह और दो नाबालिग शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है. पुलिस ने चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि अन्य दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. इसका खुलासा प्रभारी एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल ने गोलमुरी स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jal-sahiyas-demonstrated-in-front-of-the-deputy-commissioners-office/">जमशेदपुर

: जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

अलग-अलग स्थानों से की थी चोरी

प्रभारी एएसपी ने बताया कि 6 मई को चोरों ने खड़ंगाझार मार्केट स्थित अनु ज्वेलर्स में गहनों की चोरी की थी. इस संबंध में दुकानदार भीम प्रसाद सोनी ने 1.50 लाख की चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में पहले पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा जिससे पूछताछ में अरुण कर्मकार और अभिषेक तांडी के अलावा एक अन्य नाबालिग का नाम सामने आया. इसी के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया. अरुण के घर से पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किए और लादेन कर्मकार के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद किया. उन्होंने बताया कि अरुण और लादेन के द्वारा घटना में नाबालिग का इस्तेमाल किया गया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-awareness-campaign-launched-for-meeting-of-mind-fortnight/">चांडिल

: मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

ट्रक से बैट्री चोरी करता एक गिरफ्तार

इसके अलावा 24 मई को रिवर व्यू इनक्लेव के बंगला नंबर 38 के आउट हाउस में ए रामचंद्र राव के घर एलईडी टीवी और पीतल के बर्तन चुरा लिए गए थे. इस मामले में अभिषेक तांडी को गिरफ्तार कर टीवी बरामद किया गया. हालांकि उसने बर्तन को 1500 रुपए में बेच दिया जो पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. वहीं, 27 मई को जेम्को में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बैट्री चोरी कर रहे छोटू सिंह को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटनास्थल से एक ऑटो भी बरामद किया गया था. इस मामले में छोटू का साथी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही